डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी (उत्तर प्रदेश): काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संकाय प्रमुख प्रो. सुनील कुमार सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और दार्शनिक विचारों पर आधारित एक प्रभावी लघु नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नाटक का सफल निर्देशन प्रो. मीनाक्षी सिंह ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुश्री आकांक्षा मिश्रा ने किया, जिसमें उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के दार्शनिक चिंतन और दूरदर्शी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान प्रो. अल्का रानी, प्रो. रश्मि चौधरी, प्रो. आकाश रंजन, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. मुदित पांडेय, डॉ. प्रतीक चौरसिया समेत संकाय के अन्य शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में डॉ. सोमू सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


0 टिप्पणियाँ